hindi ki kahani, kahani in hindi, kahani hindi me, hindi story, hindi song, hindi kahani download, kahani hindi mai, hindi prem kahani, story in hindi, kahaniya hindi, hindi khani, kahani for child in hindi, kahani hindi mai, hindi kahani cartoon, bolti kahani

Full width home advertisement


Premchand Stories

Love Stories

Post Page Advertisement [Top]


dr br ambedkar biography, br ambedkar in hindi, b r ambedkar short biography, 10 lines on dr br ambedkar, b. r. ambedkar education, br ambedkar books, br ambedkar quotes, 10 lines on dr br ambedkar in english
b r ambedker Short Biogrpahy in hindi

short biography in hindi- डाॅ. भीमराव आम्बेडकर की संक्षिप्त जीवनी

भीमराव अम्बेडकर का नाम भारत के महान विधिवेताओं, अर्थशास्त्रियों, राजनीतिज्ञो और समाजसुधारको में लिया जाता है. उन्होंने भारतीय संविधान के प्रारूप समिति का अध्यक्ष रहते हुए भारतीय संविधान का निर्माण किया. वे भारत में जाति प्रथा उन्मूलन और छुआछूत के प्रबल विरोधी थे.

dr br ambedkar biography

डाॅ. भीमराव अम्बेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्यप्रदेश के महू में हुआ. उनके पिता का नाम मालोजी सकपाल और माता का नाम भीमाबाई था. मूल रूप से उनका परिवार महाराष्ट्र का रहने वाला था. भीमराव अम्बेडकर के पिता ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की महू छावनी में काम करते थे. वे सेना में सूबेदार के पद तक पहुंचे. 

br ambedkar in hindi

डाॅ भीमराव अम्बेडकर का पूरा नाम भीमराव रामजी अम्बेडकर था. आंबेडकर बहुत ही मेधावी छात्र थे. b. r. ambedkar education उन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल आॅफ इकोनाॅमिक्स से अर्थशास्त्र और राजनीतिशास्त्र की शिक्षा ग्रहण की. अपने आरंभिक दौर में उन्होंने अर्थशास्त्र के प्रोफेसर और वकील के तौर पर भी काम किया.

10 lines on dr br ambedkar

इसके कुछ समय पश्चात वे भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने लगे. उन्होंने शेड्युल्ड कास्ट फेडरेशन, स्वतंत्र लेबर पार्टी और भारतीय रिपब्लिकन पार्टी जैसे राजनीतिक दलों की स्थापना की. वे बहिष्कृत हितकारिणी सभा  और समता सैनिक दल से भी जुड़े रहे.

डाॅ. भीमराव अम्बेडकर का पहला विवाह रमाबाई अम्बेडकर से हुआ. रमाबाई अम्बेडकर का 1935 में निधन हो गया. उन्होंने 1948 में डाॅ. सविता अम्बेडकर से विवाह किया. डाॅ. सविता अम्बेडकर का निधन 2003 में हुआ. डा. भीमराव के चार पुत्र और एक पुत्री हुई.

स्वतंत्रता के बाद उन्हें स्वतंत्र भारत का पहला कानून मंत्री बनने का अवसर मिला और साथ ही वे भारतीय संविधान के जनक और भारतीय गणराज्य के निर्माता के तौर पर विभूषित किए गए. 1956 में डाॅ. भीमराव अम्बेडकर के हिन्दु धर्म का त्याग कर बौद्ध धर्म अपना लिया.

डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की मृत्यु 6 दिसम्बर, 1956 को 65 वर्ष की उम्र में हो गई. उनकी समाधि मुंबई में बनाई गई, जिसे चैत्य भूमि के नाम से जाना जाता है.

br ambedkar quotes in hindi

मन का विकास मानव अस्तित्व का अंतिम उद्देश्य होना चाहिए.
पति और पत्नी के बीच का रिश्ता सबसे करीबी दोस्तों में से एक होना चाहिए.
मैं महिलाओं की प्रगति के पैमाने से एक समुदाय की प्रगति को मापता हूं.
जीवन लंबे समय के बजाय महान होना चाहिए.
मुझे वह धर्म पसंद है जो स्वतंत्रता, समानता और बंधुता सिखाता है.
एक महान व्यक्ति एक प्रतिष्ठित व्यक्ति से अलग है जिसमें समाज की सेवा का भाव है, वही महान है. 
जब तक आप सामाजिक स्वतंत्रता प्राप्त नहीं करते हैं, कानून द्वारा जो भी स्वतंत्रता प्रदान की जाती है, वह आपके लिए किसी लाभ की नहीं है.
कानून और व्यवस्था राजनीति की दवा है और जब राजनीति बीमार हो जाती है, तो प्रशासन को दवा का काम करना चाहिए.

br ambedkar books in hindi

1. एडमिनिस्ट्रेशन एंड फिनांसेज़ ऑफ़ द ईस्ट इंडिया कंपनी (ऍम॰ए॰ की थीसिस)

2. द एवोल्यूशन ऑफ़ प्रोविंशियल फिनांसेज़ इन ब्रिटिश इंडिया (पीएच॰डी॰ की थीसिस, 1917, 1925 में प्रकाशित)

3. दी प्राब्लम आफ दि रुपी : इट्स ओरिजिन एंड इट्स सॉल्यूशन (डीएस॰सी॰ की थीसिस, 1923 में प्रकाशित)

4. अनाइहिलेशन ऑफ कास्ट्स (जाति प्रथा का विनाश) (मई 1936)

5. विच वे टू इमैनसिपेशन (मई 1936)

6. फेडरेशन वर्सेज़ फ्रीडम (1936)

7. पाकिस्तान और द पर्टिशन ऑफ़ इण्डिया / थॉट्स ऑन पाकिस्तान (1940)

8. रानडे, गांधी एंड जिन्नाह (रानडे, गांधी और जिन्नाह) (1943)

9. मिस्टर गांधी एण्ड दी एमेन्सीपेशन ऑफ़ दी अनटचेबल्स (सप्टेबर 1945)

10. वॉट कांग्रेस एंड गांधी हैव डन टू द अनटचेबल्स ? (जून 1945)

11. कम्यूनल डेडलाक एण्ड अ वे टू साल्व इट (मई 1946)

12. हू वेर दी शूद्राज़ ? (अक्तुबर 1946)

13. भारतीय संविधान में परिवर्तन हेतु कैबिनेट मिशन के प्रस्तावों का, अनुसूचित जनजातियों (अछूतों) पर उनके असर के सन्दर्भ में दी गयी समालोचना (1946)

14. द कैबिनेट मिशन एंड द अंटचेबल्स (1946)

15. स्टेट्स एण्ड माइनोरीटीज (1947)

16. महाराष्ट्र एज ए लिंग्विस्टिक प्रोविन्स स्टेट (1948)

17. द अनटचेबल्स: हू वेर दे आर व्हाय दी बिकम अनटचेबल्स (अक्तुबर 1948)

18. थॉट्स ऑन लिंगुइस्टिक स्टेट्स: राज्य पुनर्गठन आयोग के प्रस्तावों की समालोचना (प्रकाशित 1955)

19. द बुद्धा एंड हिज धम्मा (भगवान बुद्ध और उनका धम्म) (1957)

20. रिडल्स इन हिन्दुइज्म

21. डिक्शनरी ऑफ पाली लॅग्वेज (पालि-इग्लिश)

22. द पालि ग्रामर (पालि व्याकरण)

23. वेटिंग फ़ॉर अ वीज़ा (आत्मकथा) (1935-1936)

24. अ पीपल ऐट बे

25. द अनटचेबल्स और द चिल्ड्रेन ऑफ़ इंडियाज़ गेटोज़

26. केन आय बी अ हिन्दू?

27. व्हॉट द ब्राह्मिण्स हैव डन टू द हिन्दुज

28. इसेज ऑफ भगवत गिता

29. इण्डिया एण्ड कम्यूनिज्म

30. रेवोलोटिओं एंड काउंटर-रेवोलुशन इन एनशियंट इंडिया

31. द बुद्धा ऑर कार्ल मार्क्स (बुद्ध या कार्ल मार्क्स)

32. कोन्स्टिट्यूशन एंड कोस्टीट्यूशनलीज़म

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]